मनचलो को मुहतोड़ जबाब देने के लिए बालिकाएं हो रही शसक्त हासिल किया ब्लैक बेल्ट सर्टिफिकेट

ब्लैक बेल्ट सर्टिफिकेट का वितरण , आज दिनांक 15 दिसम्बर दिन रविवार को अपराहन 2 बजे सेन्ट जेवियर्स स्कूल आबूनगर फतेहपुर में राज ताइक्वांडो एकेडमी के तत्वाधान में ब्लैक बेल्ट की कठिन परीक्षा को पास करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, कोरिया वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन द्वारा जारी खिलाड़ियों के प्रमाण पत्रों में ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी काजल, तनु, पावनी, व शशांक आनन्द को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, प्रमाण पत्र वितरण में उपस्थित उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष, व राज ताइक्वांडो एकेडमी के संरक्षक किशन मेहरोत्रा ने कहा फतेहपुर की धरती को इन खिलाड़ियों पर फक्र है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से जनपद फतेहपुर व सेन्ट जेवियर्स स्कूल का नाम रोशन किया हम सभी इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है, राज ताइक्वांडो एकेडमी के अध्यक्ष व प्रधानाचार्य गायत्री प्रसाद मिश्रा ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन करते कहा अपने कोच राजकुमार के दिशा निर्देशन में अपनी कड़ी मेहनत से इन खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट हासिल किया है जिससे स्कूल परिवार का गौरव के साथ सामाजिक गौरव की प्राप्ति होती है इनके उत्तम भविष्य हेतु विद्यालय परिवार समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराता रहेगा अवसर पर प्रदेश महिला संगठन की संरक्षक सलोनी मेहरोत्रा, प्रखर शुक्ला, राजकुमार पी, पी , पाण्डेय मनीष अली मनोराजन , आकाश तिवारी, मनीष दूबे अनिकेत मेहरोत्रा, काव्य मेहरोत्रा उपस्थित रहे व सभी ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते गगन भेदी तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत अभिनन्दन किया, ,,,, प्रखर शुक्ला कोषाध्यक्ष ,राज ताइक्वांडो एकेडमी

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free